शाहजहांपुर के सपा कार्यालय में बुधवार को एमएलसी प्रत्याशी दानिश अली ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ी है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए भी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही हैं। दानिश ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है और पीडीए के समर्थन से उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होगा।