शाहजहांपुर में यूपी बोर्ड की बारहवीं के जीव विज्ञान की परीक्षा में सोमवार को 1329 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान सिलेबस के बाहर के प्रश्न आने से छात्र-छात्राएं जूझते रहे। डीआईओएस के अनुसार, परीक्षा में कोई छात्र अनुचित सामग्री के साथ नहीं पकड़ा गया है। सोमवार को प्रथम पाली में जीव विज्ञान की परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई। परीक्षा में पंजीकृत 20934 में 19605 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1329 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान प्रश्नों में कुछ छात्र-छात्राएं उलझे रहे। उनका कहना था कि कुछ प्रश्न सिलेबस के बाहर से आए थे।