शाहजहांपुर में जश्न ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मदरसा अत्तारिया तारीन जलालनगर के बच्चों ने जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाए गए। जुलूस का कई जगह पर स्वागत किया गया। जुलूस का आगाज मोहम्मद अनीस अत्तारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। जुलूस में सभी बच्चे हरे झंडे लहराते हुए चल रहे थे। पैगंबर की शान में नाते नबी गुनगुना रहे थे। जुलूस मदरसे से रवाना होकर मछली मार्केट, भुल्लन खां की चौपाल, अशफाक उल्ला खां की मजार, स्टेशन रोड, महिला थाना, मदीना मस्जिद से होते हुए मदरसे में समाप्त हुआ। इस मौके पर मोहम्मद गयूर सकलैनी ने बताया कि हम सभी को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अपने घरों को सजाना चाहिए। इस मौके पर मोहम्मद रिजवान, अयान, ताबिश रजा,अब्दुल समद, मोहम्मद फरदीन, अरीब आदि मौजूद रहे।