शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के गांव सौंफरी में शनिवार रात गन्ने के खेत में सूखे कुएं में तेंदुआ गिर गया। रविवार को सूचना पाकर रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कई घंटे की मशक्कत के बाद जाल की मदद से तेंदुए का रेस्क्यू किया गया। इस दौरान खेत में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।