शाहजहांपुर के खुदागंज कस्बे में होली के पांचवें दिन रविवार को रंग पंचमी पर लोग रंग और गुलाल से सराबोर हो गए। अनूठी परंपरा के तहत होली खेलते हुए लाट साहब को गधे पर बैठाकर घुमाया गया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। लोगों ने जमकर होली के रंग बरसाए।