फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जनता का आभार जताएगी कांग्रेस, निकालेगी धन्यवाद यात्रा

लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन होने पर कांग्रेस जनता का आभार जताएगी। इसके लिए कांग्रेस धन्यवाद यात्रा निकालेगी। विधानसभावार कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के विभिन्न वर्ग के बीच जाएंगे और उनका आभार प्रकट करेंगे। शाहजहांपुर के कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर 11 से 15 जून तक धन्यवाद यात्रा निकाली जाएगी। इसमें पुवायां, कटरा, ददरौल, जलालाबाद, नगर, तिलहर विधानसभा क्षेत्र में जाकर कांग्रेसजन सभी को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता ने महिला, युवा, किसान की समस्याओं पर अपना वोट दिया है। शाहजहांपुर लोकसभा सीट में कांग्रेस से गठबंधन के सपा प्रत्याशी को जनता ने करीब पांच लाख 36 हजार वोट दिया है। इसीलिए जनता का आभार व्यक्त किया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न वर्गों के बीच कांग्रेस के सदस्य जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें