उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षक नेता राजकुमार तिवारी ने बताया कि इस बजट में सभी कर्मचारियों को उम्मीद है कि आयकर छूट सीमा कम से कम 10 लाख रुपये हो। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। मिडडे मील के लिए मिलने वाली धनराशि बढ़ाई जाए। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित ने कहा कि बजट सभी के हित में होना चाहिए। मुफ्त वाली योजनाएं बंद होनी चाहिए। युवाओं को रोजगार देने वाला बजट होना चाहिए। नरमू के मंडलीय नेता नरेंद्र त्यागी ने कहा कि रेल बजट में सरकार से हमें पुरानी पेंशन को लेकर उम्मीद है। रेलवे के खाली पदों को भरा जाए। रेलवे कॉलोनियों के लिए अलग से बजट जारी हो।