फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का बढ़ा मानदेय, वित्त मंत्री ने वितरित किए चेक

Mukesh Kumar Updated Tue, 05 May 2026 06:18 PM IST

शाहजहांपुर में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार रुपये किए जाने पर मंगलवार को गन्ना शोध परिषद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बीच लोगों को गोरखपुर में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया, साथ ही शिक्षामित्रों को चेक बांटे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। इस बीच अतिथियों ने जिले के 300 शिक्षामित्रों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा। मंत्री खन्ना ने शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि पर करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। सभी शिक्षक कर्तव्य और निष्ठा से अपने कार्यों को करें। शिक्षक अपने में अच्छी आदतें डालें जिससे बच्चों में भी अच्छी आदतें हो। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों का 18000 व अनुदेशकों का 17000 मानदेय कर दिया गया। इसी तरीके से आगे भी वृद्धि होती रहेगी। मंत्री ने शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि का प्रतीकात्मक चेक सौंपा। कार्यक्रम में विधायक सलोना कुशवाहा, अरविंद कुमार सिंह, डीपीएस राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी आदि मौजूद रहे। आभार बीएसए दिव्या गुप्ता ने जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें