फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, हिंदू जागरण मंच ने जताया आक्रोश

पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने शाहजहांपुर में कलक्ट्रेट गेट पर वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। सरकार की बर्खास्तगी के साथ राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की गई। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा। जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने ज्ञापन के जरिये मांग उठाई कि पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त किया जाए। प्रदेश सरकार हिंसा को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। हिंसा प्रभावित क्षेत्र को सेना के हवाले किया जाए। दंगा प्रभावित हिंदुओं का पलायन रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। बांग्लादेशियों को पहचान कर तत्काल देश से निकाला जाए। इस दौरान प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करने वालों में महानगर अध्यक्ष राजेश अवस्थी, संतोष शर्मा, गोविंद, अभय राज, शैलेंद्र सिंह, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें