शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में गलत बिल भेजे जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को उपकेंद्र पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान दो सूत्री मांगपत्र अधिशासी अभियंता को दिया गया। ज्ञापन में कहा कि गांव में कई उपभोक्ताओं के बिजली के गलत बिल भेजे जा रहे हैं। इसकी शिकायत संबंधित लोगों द्वारा लिखित व मौखिक कई बार की गई, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। 25 दिसंबर को बकाया दर्शाकर कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। ज्ञापन में बिजली बिल अविलंब सही कराने व काटे गए कनेक्शनों को पुनः जुड़वाकर बिल अदायगी के लिए अतिरिक्त समय दिये जाने की मांग की गई है। धरना देने वालों में सपा के विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल वर्मा, रामसागर, शमशुद्दीन, अंकित, अजीम, प्रदीप सिंह, नबाब आदि मौजूद रहे।