फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में रेंजर्स-रोवर्स का पांच दिवसीय शिविर शुरू

शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में रोवर्स-रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शनिवार को शुरुआत हो गई। पहले दिन स्काउटिंग के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। शिविर में प्रो. फैयाज अहमद ने कहा कि रेंजर्स-रोवर्स का मुख्य उद्देश्य युवाओं में चरित्र निर्माण, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, समाज-सेवा और देशभक्ति विकसित करना है ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बन सके। जिला स्काउट ट्रेनिंग कमिश्नर करुण पांडे ने शिविर के पहले दिन स्काउटिंग का इतिहास, ध्वज शिष्टाचार, बीपी की कसरतें, प्राथमिक चिकित्सा में प्रयोग की जाने वाली तिकोनी पत्तियों को बांधने का अभ्यास कराया। रोवर्स प्रभारी डॉ. मोहम्मद तुफैल खान ने बताया कि शिविर नौ दिसंबर तक चलेगा। इस मौके पर रेंजर्स प्रभारी डॉ. हिना, डॉ. मोहम्मद काशिफ नईम, डॉ. परवेज मोहम्मद, अब्दुल रहमान, हर्ष पांडेय, मोहम्मद अमान, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें