फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुदेशकों को वितरित किए चेक

Mukesh Kumar Updated Mon, 18 May 2026 03:52 PM IST

शाहजहांपुर में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अनुदेशकों का मानदेय नौ हजार से बढ़ाकर 17 हजार किए जाने पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक भी दिया गया। गन्ना शोध परिषद स्थित सभागार में मुख्य अतिथि वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस बीच लखनऊ के लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री के अनुदेशकों को चेक वितरित कार्यक्रम का लाइव देखा गया। कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज की दिशा तय करते हैं। बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें आदर्श नागरिक बनाने की मुख्य जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अनुदेशकों का मानदेय नौ हजार से बढ़ाकर 17000 कर दिया है। साथ ही शिक्षामित्रों का मानदेय 18,000 रुपये करके उनकी सेवाओं को और अधिक मजबूती दी है। कहा कि सरकार ने हमेशा संवेदनशीलता दिखाई है। भविष्य में भी इनके कल्याण के रास्ते बंद नहीं हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें