शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी अनूप कुमार (32 वर्ष) की बाइक को पिकअप वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में अनूप व उनकी तीन वर्षीय बेटी सौम्या की मौत हो गई। पत्नी प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।