शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में निगोही थाना क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी निवासी अनुज प्रताप सिंह (16 वर्ष) की मौत के बाद सोमवार सुबह परिजन ने निगोही-बिलंदपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। वह ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया था। मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई थी। परिजन डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इससे पूर्व गुस्साए परिजनों ने रविवार को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इस दौरान ट्रॉमा सेंटर में तोड़फोड़ भी की गई थी।