शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र के गांव पिपरिया खुशाली निवासी पूर्व सैनिक सतपाल शर्मा ने ब्रिगेड स्टेशन क्वार्टर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर भारत सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि एडम कमांडेंट जगवीर सिंह जागलान के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं को 30 साइकिलों का वितरण किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल विराज गुरुग, सूबेदार मेजर राम लखन सिंह, सूबेदार मेजर संजीव कुमार मिश्रा, सूबेदार मेजर सुदेश मिश्रा, रमेश दीक्षित, गजेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।