शाहजहांपुर में प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की कांट शाखा का विधि-विधान से पूजन के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया गया। मंत्री ने कहा कि किसानों को आय बढ़ाने के लिए सरकार काम कर रही है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने बताया कि बैंक का मुख्य लक्ष्य हर किसान और ग्रामीण को आधुनिक एवं डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना है ताकि ग्राहकों को पारदर्शी, त्वरित और बेहतर सेवाएं मिल सकें। लोकसभा सांसद अरुण सागर और एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने इस नई शाखा के खुलने को क्षेत्र के आर्थिक विकास की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम बताया। भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पैक्सफेड उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रदीप पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह मन्नू आदि मौजूद रहे।