फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में ढाईघाट पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, लगा लंबा जाम

मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Jul 2025 02:42 PM IST

शाहजहांपुर जिले में गुरु पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को ढाईघाट गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया। बारिश होने और भीड़ के कारण तट की ओर जाने वाले रास्तों पर लंबा जाम लग गया। श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को भोर से ही श्रद्धालुओं का गंगा तट पर पहुंचना शुरू हो गया था। सूर्य उदय के साथ ही श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा स्नान किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर स्थित संतों के आश्रमों में संतों के दर्शन किए। इसके साथ ही सावन का कांवड़ मेले का आयोजन भी शुरू हो गया है। वहीं, यातायात की समुचित व्यवस्था न होने के कारण रास्तों पर लंबा जाम लग गया। तमाम श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से भी स्नान के लिए पहुंचे थे। वे जाम में फंस गए। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दोनों ओर से वाहन फंसे होने के कारण राहत नहीं मिली। दोपहर तक जाम लगा रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें