शाहजहांपुर के थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव बाजपुर में रामसनेही के 21 वर्षीय पुत्र गोपाल उर्फ शेखू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।