शाहजहांपुर के स्वदेशी मेले में शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। दून इंटरनेशनल स्कूल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज व रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया। इसके साथ ही स्टॉल स्वामियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कवि डॉ. इंदु अजनबी ने संचालन किया। इस दौरान डीआईओएस हरवंश कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार, एलडीएम आरआर तिवारी, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष नवनीत प्रकाश गुप्ता, सहयोग संस्था संरक्षक शाहनबाज खान आदि उपस्थित रहे।