शाहजहांपुर जिला कारागार में गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। बंदियों ने विभिन्न कार्यक्रमों से तालियां बटोरी। राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने मुख्य द्वार पर झंडा फहराकर सलामी दी। कारागार के अंदर सबसे बुजुर्ग पुरुष और महिला बंदी से झंडा फहरवाया। इसके बाद बंदियों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। गीत, नाटक, नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। महिला व पुरुष बंदियों ने सैनिक की कुर्बानी मां की कहानी नामक मार्मिक नाटक प्रस्तुत किया। राम-दरबार की झांही ने सभी काे मंत्र-मुग्ध कर दिया। शिव तांडव नृत्य भी सराहा गया। इस मौके पर कर्नल प्रमोद गुप्ता, योगाचार्य राहुल नागपाल, भारतीय योग संस्थान के जिलाध्यक्ष पवन सिंह, व्यापारी नेता सचिन बाथम, सुरेंद्र सेठ, सौमित्र गुप्ता, सलाउद्दीन अख्तर आदि मौजूद रहीं।