फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में छह हजार से अधिक कछुओं का संरक्षण, हैचरी में मिला छह हजार को जीवन

शाहजहांपुर के जलालाबाद में वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया की कछुआ संरक्षण हैचरी ने अब तक छह हजार से अधिक कछुओं को जीवन दिया है। यह हैचरी गोरा गांव में रामगंगा नदी किनारे करीब सात साल से संचालित है। यहां वर्तमान में चार सौ से अधिक अंडों का संरक्षण किया जा रहा है। गोरा गांव के रंजीत सिंह और उनके बेटे आंचल कुमार इसकी देखरेख करते हैं। अंडे एकत्र कर उचित तापमान पर रखे जाते हैं और कछुए निकलने पर उन्हें नदी में छोड़ा जाता है। डीएफओ सचिन कुमार ने बताया कि सदर रेंज परिसर में भी एक केंद्र है, जहां जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें