फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कंटेनर और ऑटो की भिड़ंत, छह लोग घायल, दो की हालत गंभीर

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में जलालाबाद हाईवे पर बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक प्लांट के पास ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें