शाहजहांपुर जिले के परिषदीय स्कूलों में स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया गया। स्वच्छता सप्ताह के प्रथम दिन भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल अटसलिया में स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मंगलवार सुबह बीएसए दिव्या गुप्ता ने रैली को रवाना किया। उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके बाद गांव में विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। ग्रामीणों को छात्र-छात्राओं ने बताया कि गंदगी से बीमारी पैदा होती है। स्वच्छता अपनाकर बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। इस मौके पर दपिंदर कौर, निकहत परवीन आदि मौजूद रही।