फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान, बिना टिकट यात्रियों से वसूला गया जुर्माना

Mukesh Kumar Updated Mon, 20 Jul 2026 06:23 PM IST

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को किलेबंदी चेकिंग अभियान चलाकर अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में सघन जांच की गई। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया। स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हुई इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में खलबली मची रही। चेकिंग अभियान का नेतृत्व मुख्य टिकट निरीक्षक एसके ठाकुर ने किया। उनके साथ टीटीई नरेंद्र त्यागी सहित बरेली, बालामऊ और हरदोई से आए टिकट जांच दल ने मोर्चा संभाला। टीमों ने प्लेटफार्मों के अलावा ट्रेनों के विभिन्न कोचों में पहुंचकर यात्रियों के टिकटों की जांच की और बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। अभियान के दौरान त्रिवेणी एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस, सीतापुर पैसेंजर, कोलकाता एक्सप्रेस सहित अप और डाउन लाइन से गुजरने वाली कई ट्रेनों की गहन जांच की गई। टिकट जांच के दौरान कई यात्री बिना वैध टिकट यात्रा करते मिले, जिनसे रेलवे अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। अफसरों के अनुसार, राजस्व की सुरक्षा और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए इस प्रकार के किलेबंदी चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें