शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जनहित की समस्याओं को लेकर ढोल बजाकर और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार को दिया। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि जनपद के किसानों को डीएपी और यूरिया की आपूर्ति की जाए। पटना देवकली के पास बन रही बियर फैक्टरी में उपयोग होने वाली मक्का और जौं की फसल क्षेत्र के किसानों से ही ली जाए। फैक्टरी में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए। महिला मजदूरों को भी रोजगार दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में मंजीत सिंह धालीवाल, सत्यप्रकाश सक्सेना, विनय सिंह, बलजीत, परमजीत सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।