फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा इतिहास-प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खंडेराव की धर्मपत्नी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म के त्रिशताब्दी जन्म जयंती पर भाजपा शाहजहांपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसको लेकर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। गोष्ठियों आदि कार्यक्रमों के जरिये महारानी होल्कर के बारे में जन-जन तक जानकारी पहुंचाई जाएगी। रविवार को रेती रोड स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पूर्व मंत्री और जिला प्रभारी सुरेश राणा ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर एक महान शासक थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में समाज में कई महत्वपूर्ण सुधार किए। उनकी न्यायप्रियता, सामाजिक कल्याण के कार्य और महिला सशक्तीकरण के प्रयास आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर विद्यालयों और मंदिरों की स्थापना करवाई, जिससे लोगों को शिक्षा और धार्मिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा कटिबद्ध है। उनकी तीन सौवीं जयंती पर भाजपा की ओर से पूरे जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उनके जीवन चरित्र के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। प्रेस वार्ता के बाद कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें