फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

शाहजहांपुर जिले में बेटी के घर से लौट रहे बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव अशोकपुर निवासी पूरनलाल (50 वर्ष) की बाइक को कार से टक्कर लग गई। हादसे में पूरनलाल और उनकी 45 वर्षीय पत्नी उर्मिला की मौत हो गई। पूरनलाल की बेटी की शादी तिलहर के गांव कपसेड़ा में हुई है। शुक्रवार को दंपती अपनी बेटी के घर गए थे। सुबह घर जाने के लिए निकले थे। पेट्रोल पंप के सामने हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद पूरनलाल के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें