फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार को जगह-जगह हुए भंडारे, पिलाया गया शर्बत

शाहजहांपुर में ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारों में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में पूड़ी-सब्जी, शर्बत और फल वितरित किए गए। मंदिरों में जय हनुमान ज्ञान गुन सागर की गूंज रही। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार पर हनुमान जी की पूजन-अर्चना की गई। मंदिरों व घरों में भक्तों ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारे और शरबत वितरण कराया। दोपहर के समय राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा शर्बत पीकर गर्मी से राहत मिली। भंडारे में सब्जी-पूड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी विसरात स्थित हनुमत धाम पर सुबह से ही मेले जैसा माहौल रहा। भक्तों ने वीर बजरंगी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा विश्वनाथ मंदिर व संकट मोचन मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ रही। इसके अलावा कचहरी रोड, जेल रोड, बहादुरगंज सब्जी मंडी, सदर बाजार, चौक मंडी, सरायकाइयां, जलालनगर बजरिया, गर्रा पुल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिला सहकारी बैंक के बाहर चना-गुड़ का वितरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में भी हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें