बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं व बौद्धों पर हो रहे अत्याचार को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। शाहजहांपुर में लोगों ने रविवार को जुलसू निकाला। इस दौरान बांग्लादेशियों को भारत से वापस भेजने की मांग की गई। रविवार को हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राजेश अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ता खिरनीबाग चौराहा पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में एसपी कार्यालय के सामने पहुंचकर सभी राष्ट्रगान किया। इसके बाद कचहरी तिराहे पर पहुंचे और मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान इस बीच बांग्लादेशियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनको भारत से बाहर खदेड़ने की मांग की गई। राजेश अवस्थी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से राष्ट्रभक्तों में रोष व्याप्त है। राष्ट्रपति से मांग है कि हिंदुओं और बौद्धों पर होने वाले हमलों को रोकने और उनकी सुरक्षा के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएं। इसको लेकर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया। इस मौके पर दुर्गेश मिश्र, गोपाल अवस्थी, संतोष शर्मा, शकुंतला, सीमा, राहुल वर्मा आदि शामिल रहे।