फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में खिलाड़ियों ने निकाली साइकिल रैली, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Mukesh Kumar Updated Sun, 07 Jun 2026 04:18 PM IST

शाहजहांपुर में जिला खेल कार्यालय व स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से रविवार सुबह साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। प्रातः छह बजे हथौड़ा चौराहे से शहीद पार्क तक आयोजित साइकिल रैली का शुभारंभ टीएसआई विनय पांडे और जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ी आयुष के साथ संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में स्टेडियम के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल रैली में लगभग 130 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने नियमित साइकिल चलाने के लाभों पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी बताया। इस मौके पर प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज कुमार, शकील अहमद, अजय पाल सिंह वर्मा, निशांत कुमार और इरफान खान आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें