शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत चयनित छह कनिष्क सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कर मेहनत से कार्य करने पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर व डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नव चयनित छह कनिष्ठ सहायको को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्हें अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने किया। संचालन वीरेंद्र शर्मा ने किया।