शाहजहांपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने रोजा के जिंदीनगर बाडीगांव में पहुंचकर अवैध खनन पकड़ा। अवैध मिट्टी से लदे दो डंपर को सीज करवाने के साथ एक व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे एडीएम बाडीगांव में पहुंच गए। वहां मिट्टी का खनन किया जा रहा था। उन्होंने रोजा पुलिस को सूचना देकर बुला लिया और मिट्टी लदे दो डंपरों को सीज करा दिया। अवैध खनन कराने वाले अताउल्ला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एडीएम ने एसडीएम व रोजा इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि जिस जगह से मिट्टी खोदी गई। उसकी लंबाई, चौड़ाई और गहराई नपवाने का कार्य नायब तहसीलदार निशि सिंह, लेखपाल और खनन अधिकारी से कराया जाए। उन्होंने बताया कि छह से सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। शुक्रवार को दोपहर में फिर जाकर मौके की एडीएम ने नाप कराई है।