फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दिल्ली रूट पर भेजी गईं 35 रोडवेज बसें, ट्रेनों में भी उमड़ रही भीड़

शाहजहांपुर से परिवहन निगम की 35 बसें दिल्ली रूट पर भेजी गईं हैं। संभावना है कि बसों की वापसी में जमकर भीड़ रहेगी। लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ देखने को मिल रही है। दीपावली व धनतेरस के त्योहार को देखते हुए ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिल रहे हैं। करीब दो महीने पहले ही सीटें बुक कर ली गई थी। संभावना थी कि धनतेरस से एक दिन पहले ट्रेनों में भीड़ उमड़ना शुरू हो जाएगी। इसे लेकर मुरादाबाद के अधिकारियों ने स्थानीय अफसरों पर अलर्ट जारी किया था। शनिवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस पहुंची। जनरल कोच में सवार होने के लिए मारा-मारी रही। दूसरी ओर परिवहन निगम ने शनिवार से प्रोत्साहन योजना को शुरू कर दिया। इसके तहत 50 बसों को दिल्ली रूट पर चलाने की तैयारी है। सामान्य तौर पर इस मार्ग पर 25 बसें चलती हैं। शुक्रवार 35 बसें दिल्ली रूट पर भेजीं गईं। दिल्ली रूट पर यहां से बसें गिनी-चुनी सवारियां लेकर पहुंची हैं। धनतेरस पर भीड़ आने की संभावना के चलते बसों को दिल्ली भेजा गया है। इसके अलावा बरेली, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, बंडा-मैलानी रूट पर पर्याप्त बसे होने का दावा किया गया है। केंद्र प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि शनिवार से दिल्ली मार्ग से भीड़ आने की संभावना है। इसके चलते 50 बसों को रूट पर लगाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें