फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में हाईवे किनारे पेड़ पर था दो मीटर लंबा अजगर, लोगों को नजर पड़ी तो उड़ गए होश

Thu, 09 Jul 2026 02:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में मैगलगंज-पूरनपुर हाईवे किनारे पुवायां थाना क्षेत्र में सबली कटेली टोल प्लाजा के पास एक पेड़ पर करीब दो मीटर लंबा अजगर देखा गया। अजगर को देखने के लिए आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर खुटार रेंज के वनकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ा और उसे जंगल में छोड़ दिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजगर को आबादी वाले क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में कौतूहल बना रहा। खुटार रेंज के रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि अजगर मिलने की सूचना मिलते ही तत्काल एक टीम को मौके पर भेजा गया। 

टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर को पकड़ने के बाद उसे पास के जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे वह सुरक्षित रह सके और किसी को नुकसान न पहुंचाए। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे वन्यजीवों को देखने पर तुरंत विभाग को सूचित करें। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें