फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मां ने रोका बेटे का अंतिम संस्कार, पैतृक संपत्ति में हिस्सा दिलाने की मांग

Tue, 28 Jul 2026 12:06 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में पैतृक संपत्ति में हिस्सा दिलाने की मांग को लेकर गांव सबलापुर में प्रमोद कुमार की पत्नी मंजू देवी ने अपने बेटे आकाश कुमार के शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद 15 घंटे से शव घर में रखा हुआ है और पुलिस परिजनों को मनाने का प्रयास कर रही है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे के बाद भी परिजन अपनी मांग पर अड़े थे। 
 
गांव सबलापुर निवासी 25 वर्षीय आकाश कुमार का शव रविवार शाम को गांव के बाहर रोड किनारे वीरेंद्र कुमार के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया था। परिजनों ने परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचा तो मां मंजू देवी ने पैतृक संपत्ति में हिस्सा दिलाने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। 

मंगलवार को थाना प्रभारी आरके रावत मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर अंतिम संस्कार कराने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आकाश की मौत हार्ट अटैक से होना आया है। मां का परिवार के लोगों से पैतृक जमीन का विवाद चल रहा है। परिजनों से बात की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें