फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर टेंपो और कार की टक्कर, एक युवक की मौत, चार लोग घायल

Sun, 01 Feb 2026 03:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कोरोकुइयां में टेंपो और बोलेरो की टक्कर से एक यात्री की मौत हो गई। टेंपो सवार कई यात्री घायल हुए हैं। पुवायां के मोहल्ला तकिया निवासी रंजीत कुमार टेंपो चलाते हैं। रविवार सुबह वह शाहजहांपुर से सवरियां लेकर पुवायां आ रहे थे। गांव कोरोकुइयां गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो कार और टेंपो की टक्कर हो गई। 

हादसे में टेंपो में बैठे पुवायां के गांव बरौना निवासी रामकिशन के पुत्र मिथुन (32) की मौके पर ही मौत हो गई। मिथुन लखनऊ में कहीं काम करते थे। हादसे में गांव भटिउरा निवासी वीरपाल, सिधौली के गांव नगरिया बुजुर्ग निवासी सत्यम मिश्रा, गांव चकऊदन निवासी अंकित, टेंपो चालक रंजीत गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। रंजीत और वीरपाल की हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें