फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, वित्त मंत्री और सांसद ने लगाए पौधे

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Sun, 12 Jul 2026 02:44 PM IST

शाहजहांपुर में वृहद पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को विकासखंड भावलखेड़ा के सेना भूमि क्षेत्र-1 में पौधरोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया गया। तीन हेक्टेयर क्षेत्र में 7500 पौधों का रोपण कर अभियान की शुरुआत हुई। 

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सांसद अरुण कुमार सागर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हरिशंकरी का पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सबसे प्रभावी समाधान वृक्षारोपण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 40 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें एक दिन में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। 

उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा, सिंचाई और देखभाल भी सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित विभागों को पौधों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।इस दौरान जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, डीएफओ सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें