फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डीआरएम ने किया शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, लाइब्रेरी बंद मिलने पर जताई नाराजगी

Mon, 27 Jul 2026 05:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

उत्तर रेलवे की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव ने सोमवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में संचालित लाइब्रेरी को बंद पाया, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से कारण पूछा और इसे शीघ्र संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं नियमित रूप से संचालित रहनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर में लंबे समय से बंद पड़े स्टॉलों को भी देखा। उन्होंने ऐसे अनुपयोगी स्टॉलों को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि स्टेशन परिसर सुव्यवस्थित और साफ-सुथरा दिखाई दे तथा यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, स्टेशन पर सफाई व्यवस्था को बेहतर पाए जाने पर डीआरएम ने मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक  त्रिलोक चंद्र की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को इसी स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रेलवे के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और डीआरएम ने स्टेशन की विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें