कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गणसरपार के पास मंगलवार को दिन में मदरसा संचालन के विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आसपास के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।