धनघटा क्षेत्र में खरौली में बृहस्पतिवार को एक महिला को डराधमकाकर दो बाइक सवारों ने मंगलसूत्र छीन लिया था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया ओर उनके पास से अवैध कट्टा, कारतूस, मंगलसूत्र, एक बाइक बरामद किया है।