फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक सेवा वाले छात्र-छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण

जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह के निर्देशन में संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत विधि छात्र-छात्राओं ने बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली, अधिकारों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बताया गया कि बाल कल्याण समिति संरक्षण एवं देखरेख की आवश्यकता वाले बच्चों के हितों की रक्षा, पुनर्वास तथा उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समिति द्वारा बाल संरक्षण से संबंधित मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें