कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मगहर चौकी के सामने सोमवार की रात हाईवे पर एक ट्रेलर पलट गया। ट्रेलर बिहार से मक्का लेकर खलीलाबाद शहर के इंडस्टि्रयल एरिया आ रहा था। दुर्घटना के बाद एक लेन पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। ट्रेलर चालक ने इसकी सूचना मालिक को दी। इसके बाद दुर्घटनास्थल पर आए मालिक ने हाईवे पर बिखरी मक्का की बोरियों को दूसरी गाड़ी में रखवाया।