मेंहदावल क्षेत्र में बह रही राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कटान से प्रभावित करमैनी बेलौली बंधे पर स्थित जोरवा गांव के पास पूरी तरह से बोल्डर पिचिंग कराई गयी है। जोरवा गांव के चारो ओर हुई बोल्डर पिचिंग को मजबूत बनाने के लिए वहां पर बुलडोजर मशीन नदी की तलहटी में चलाई जा रही है। ताकि बंधे पर कोई खतरा न हो। वहीं बोल्डर पिंचिंग की गुणवत्ता को देखने के साथ ही नापजोख भी की जा रही है।