फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने जवानों संग दौड़ लगाकर बढ़ाया उत्साह

जय नारायण पांडेय Updated Fri, 24 Jul 2026 05:26 PM IST

एसपी ने जवानों संग दौड़ लगाकर बढ़ाया उत्साह - फिटनेस और अनुशासन का दिया संदेश संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं पुलिस जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया और फिटनेस, अनुशासन व बेहतर पुलिसिंग का संदेश दिया। एसपी ने परेड की सलामी लेने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी, ड्रिल, अनुशासन तथा शारीरिक दक्षता का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी व निर्धारित मानकों के अनुरूप वर्दी पहनने, अनुशासित कार्यशैली अपनाने और आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शारीरिक दक्षता और उत्कृष्ट व्यवहार ही पुलिस की पहचान है तथा इन्हीं गुणों से जनता का भरोसा मजबूत होता है। परेड के बाद एसपी ने स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाई और नियमित व्यायाम व फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराते हुए समन्वय, एकरूपता और अनुशासन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर हर समय ड्यूटी के लिए तैयार रहने की अपील की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। मेस, गणना कार्यालय, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, यातायात कार्यालय और आर्मी बैरक सहित विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और अभिलेखों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, आदेश कक्ष में गार्ड रजिस्टरों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें