दुर्गा पूजा के त्योहार को लेकर देवी मंदिरों के साथ ही पूजा पांडालों को सजाया जा रहा है। संतकबीरनगर की कुल देवी कही जाने वाली मां समय जी के मंदिर को बिजली की आभा के साथ सजाया गया है तथा वहां पर बेहतर सजावट की गई है। मंदिर पर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ है। देर रात इसकी आभा देखते ही बन रही है।