नगर पालिका के विधियानी मोहल्ले में जल निकासी व सड़क निर्माण को लेकर आए दिन हो रहे विवाद को देखते हुए शुक्रवार को नगर पालिका के चेयरमैन जगत जायसवाल कर्मचारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने वहां की समस्या को सुना और एक माह में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया।