चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति की ओर से बैतालपुर चीनी मिल को चलाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में चल रहा धरना लगातार 51 वें दिन जारी रहा। सोमवार को धरने में किसानों ने मिल चलाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि बैतालपुर चीनी मिल किसानों की अस्मिता से जुड़ी है।