फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगहर की कान्हा गौशाला में जाकर एसपी संदीप मीना ने खिलाया गायों को गुड़

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने एक बार फिर गौसेवा के प्रति अपने प्रेम का परिचय दिया। वह मगहर स्थित कान्हा गौशाला पहुंचे और सभी गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। नित्य की भांति एसपी गोशाल में गए । उन्होंने जैसे ही गायों ने उन्हें देखा, प्यार भरी रंभाने की आवाजें गूज उठीं। उनकी आंखों में करुणा का रस साफ झलक रहा था। गायों को गुड़ खिलाते हुए उन्होंने बताया, “बचपन से ही मुझे गायों की सेवा करने का शौक है। पढ़ाई के दिनों में भी मैं यह कार्य करता रहा। इससे मुझे अपार शांति और सुकून मिलता है।” एसपी मीना ने ठंड के मौसम में गायों को गुड़ खिलाने के लाभ गिनाते हुए कहा, “गुड़ से गायों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, आयरन मिलता है और दूध उत्पादन में भी वृद्धि होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें