एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में निर्माण इकाई के प्रभारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर जनपद में निर्माणाधीन पुलिस भवनों एवं आधारभूत संरचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित समयसीमा में सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।