फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी के शिकार युवक को 5 हजार वापस कराए

महुली थाना पुलिस और साइबर हेल्प टीम की सक्रियता से साइबर ठगी के शिकार एक युवक के खाते में पांच हजार रुपये वापस कराए गए। पुलिस के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के निवासी पवन कुमार ने 24 अक्तूबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मोबाइल फोन गुम हो गया था। इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल का दुरुपयोग कर यूपीआई आईडी बनाकर खाते से रुपये ट्रांसफर कर लिए। शिकायत मिलने पर महुली पुलिस और साइबर टीम ने बैंकिंग और तकनीकी माध्यमों से जांच शुरू की। लगातार प्रयास के बाद मंगलवार को पीड़ित के खाते में पांच हजार रुपये वापस करा दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें